विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण रवाना हुए CM धामी

Uttarakhand

(चमोली) 26अक्टूबर,2026

विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जा रहे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आज रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।

रुद्रप्रयाग पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं चमोली पहुंचने पर विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार और सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने उनकी अगवानी की।

यात्रा के दौरान गौचर, कर्णप्रयाग, खेती सहित कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर सीएम का अभिनंदन किया।

आदिबद्री में मुख्यमंत्री ने काफिला रोककर स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना और आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने सभी स्थानों पर लोगों के स्नेह और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *