सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आगाज

Uttarakhand

(देहरादून)09अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 में युवा और बाल इनोवेटरों के साथ संवाद करने के साथ ही विज्ञान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विज्ञान, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में साइंस और इनोवेशन सेंटर स्थापित करने, Science Technology Engineering Mathematics Labs को AI से जोड़ने, सभी ब्लॉक में लैब ऑन व्हील्स स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही सीमांत जनपद विज्ञान महोत्सव एवं संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने, महिला विज्ञान एवं विकास सम्मेलन आयोजित करने तथा विद्यालयों को रोबोटिक्स और ड्रोन शिक्षा से जोड़ने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान ने देश में तकनीकी विकास और नवाचार को नई गति दी है। इसी दिशा में उत्तराखण्ड में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, कोडिंग, मशीन लर्निंग और ऑटोमेशन जैसी आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती पार्वती दास जी, श्री सुरेश गढ़िया जी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी, जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *