2029 सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा अहमदाबाद

National News

(नई दिल्ली)27अक्टूबर 2026.

भारतीय खेल जगत के लिए बड़ी खुशखबरी है। गुजरात का अहमदाबाद शहर वर्ष 2029 में सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। यह पहला मौका होगा जब भारत इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की मेजबानी करेगा।

यह ऐतिहासिक निर्णय चीन के निंगबो में हुई अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में लिया गया।

बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। महासंघ ने वर्ष 2030 की सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी रूस की राजधानी मॉस्को को सौंपी है। वहीं, वर्ष 2028 की विश्व युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना और विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी वेनेजुएला की राजधानी कराकस को दी गई है।(साभार सोशल मीडिया/एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *