“सखी-वन स्टाप सेंटर” योजना का संचालन

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)11अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ योजना का संचालन कर रही है,जिसमें हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पुलिस सुरक्षा और अस्थायी आश्रय उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में 22 सेंटर क्रियाशील हैं, जिनके माध्यम से सितंबर 2026 तक कुल 66,818 मामलों का निवारण और सहायता प्रदान की जा चुकी है। 5 नए सेंटर भी स्थापित किए जा रहे हैं।

पीड़ित महिलाएं किसी भी समय आपातकालीन सहायता के लिए टोल-फ्री 181 या 112 पर संपर्क कर सकती हैं अथवा अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.wcdhry.gov.in पर जानकारी हासिल कर सकती हैं। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *