2030 तक 5GW के 5डेटा सेंटर क्लस्टर बनाएगा उप्र

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)25अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश को देश का डेटा कैपिटल बनाने का रोडमैप सामने रखा है। उन्होंने कहा कि हमारा विजन है कि वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश में 05 गीगावाट Data Centre क्षमता विकसित की जाए। इसके लिए प्रदेश में 05 बड़े Data Centre Clusters का सशक्त नेटवर्क तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि Data की शक्ति से उत्तर प्रदेश में Investment, Innovation, Industry और Employment के नए अवसर सृजित हों। यानी डेटा के दम पर प्रदेश में निवेश, नवाचार, उद्योग और रोजगार का नया दौर शुरू होगा।

सरकार का फोकस सिर्फ डेटा स्टोरेज तक सीमित नहीं है। इस विजन से यूपी को डिजिटल इकोनॉमी का लीडर बनाना है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा-यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में पहले से ही बड़े हाइपर-स्केल डेटा सेंटर पर काम चल रहा है। अब इसी मॉडल को प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी दोहराया जाएगा, जिससे पूरे प्रदेश में 5 सशक्त क्लस्टरों का जाल बिछेगा।

इस पहल से जहां हजारों करोड़ का निवेश आएगा, वहीं युवाओं के लिए आईटी और तकनीक के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के दरवाजे खुलेंगे। सरकार का यह कदम आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया को नई गति देने वाला साबित होगा।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *