सीएम चौधरी द्वारा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड का शुभारंभ

Bihar

(पटना,बिहार)25अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने बोधगया में बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 के कर्टेन रेज़र समारोह का भी शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के लिए बिहार अब पूरी तरह तैयार है। उन्होंने निवेशकों से राज्य के प्रति अपनी सोच बदलने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत गया जी के डोभी प्रखंड में 1,670 एकड़ में विकसित होगी बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि परियोजना में लगभग ₹16,500 करोड़ के निवेश की क्षमता तथा 1 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना।

उन्होंने कहा कि बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी 2027 को होगा।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मगध के नाम पर टाउनशिप और सांस्कृतिक विरासत केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उद्योग एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए लगभग 13,500 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जनवरी तक पूरी होने की संभावना है।

गया को दुबई और काठमांडू से हवाई मार्ग द्वारा जोड़ने की योजना के साथ भागलपुर, सोनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में हवाई संपर्क के विस्तार पर भी जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बिहार फाउंडेशन के माध्यम से 55 देशों के लोगों से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए प्रवासी बिहारियों से अपनी मातृभूमि से जुड़े रहने और बिहार की नई औद्योगिक पहचान को विश्वभर में पहुंचाने का आह्वान किया।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *