“PM मोदी के विचार विकसित भारत के लिए प्रेरणा”-सीएम भजनलाल

rajesthan

(जयपुर, राजस्थान)25 अक्टूबर 2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री खाटूश्याम जी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुना।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संस्करण में प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। उन्होंने स्वदेशी को बढ़ावा देने, उत्पादों की पैकेजिंग में सुधार, वोकल फॉर लोकल को जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करने, ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के विस्तार और जनभागीदारी से देश की तरक्की में नागरिकों की भागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन देश के लोगों को आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी के प्रति सम्मान और एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। पीएम के ये विचार विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हम सभी को प्रेरणा देते हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *